सारा अली खान पिछले आठ वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। साल २०१८ में डेब्यू के बाद उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। हाल ही में उनकी नई फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अचानक गाना गाने लगीं। उनके साथ मौजूद आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह उनकी हरकत देखकर हंसने लगे। वीडियो में सारा लगातार गाती रहीं, जबकि बाकी स्टारकास्ट हंसी छिपाती नजर आई। बाद में वामिका ने उन्हें गाना बंद करने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों ने सारा की एक्टिंग, आवाज और ड्रेसिंग स्टाइल पर भी टिप्पणी की। कई यूजर्स ने उन्हें नेपोटिज्म को लेकर भी निशाना बनाया।
