-लखनऊ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने छात्रा को दिया पेपर लीक का ऑफर
-ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
`डार्लिंग मैंने तुम्हारे लिए पेपर आउट कर लिया है, मेरे घर आकर मिलो।’ वहीं, दूसरे क्लिप में वह कहते हैं, `मैं तुम पर फिदा हूं…धोखा मत देना’
प्रोफेसर ने आरोपों से किया इनकार
वहीं हिरासत में लिए जाने से पहले प्रोफेसर परमजीत सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि विश्वविद्यालय की आंतरिक राजनीति के चलते उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की लखनऊ यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पेपर लीक करने का ऑफर देते एक असिस्टेंट प्रोफेसर का ऑडियो वायरल वायरल हो रहा है, जिससे हड़कंप मच गया है। ऑडियो में प्रोफेसर परमजीत सिंह एक छात्रा से अश्लील बातचीत करते हुए और परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक कराने का लालच देते हुए सुने जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, जूलॉजी विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर परमजीत सिंह ऑडियो में एक छात्रा से छुट्टी से जल्दी वापस आने का दबाव बना रहे हैं, जो बीएससी फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। ऑडियो में प्रोफेसर को साफ तौर पर यह कहते सुना जा सकता है कि एग्जाम से पहले घर से आ जाओ, पेपर दे देंगे। वो कहते हैं कि तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है। परमजीत सिंह ने छात्रा को फोन कर छुट्टी से वापस आने का दबाव बनाया। इस दौरान उन्होंन अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वो उसे खुला ऑफर देते हैं कि आपके लिए पेपर आउट कर दिया, हर तरह से हेल्प करेंगे। ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा को लालच देते हुए सुने जा सकते हैं। वायरल ऑडियो में सिंह छात्रा को केबिन में आने के लिए कहते हैं। वो कहते हैं कि एक बार मिलने आना होगा। घटना सामने आने के बाद छात्रों में प्रोफेसर परमजीत सिंह के खिलाफ भारी आक्रोश है। छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि, बातचीत के दौरान छात्रा ने प्रोफेसर से साफ कहा कि उसे कोई पेपर नहीं देखना है क्योंकि उसने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। इस घटना के बाद से छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान रही है। उसने मामले की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी, जिसके बाद यह प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई शुरू हुई।
