देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी- २०२६ एक बार फिर सवालों के घेरे में है। लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस पेपर लीक कांड में सीबीआई ने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे शिक्षा तंत्र को हिला दिया है। जांच एजेंसी ने उस महिला की पहचान कर ली है, जिसे बायोलॉजी प्रश्न पत्र लीक का मुख्य स्रोत माना जा रहा है। पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर मनीषा गुरुनाथ मंधारे को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वह खुद एनटीए की ओर से नियुक्त एक्सपर्ट थीं और उन्हें प्रश्न पत्रों तक सीधी पहुंच हासिल थी। सीबीआई के मुताबिक, मनीषा मंधारे परीक्षा प्रक्रिया का अहम हिस्सा थीं। उन्हें बॉटनी और जूलॉजी विषयों के प्रश्न पत्रों तक विशेष पहुंच मिली हुई थी।
