मुख्यपृष्ठनए समाचारद्वारचार में दूल्हे की बदतमीजी पड़ी भारी...दुल्हन बोली, ऐसी शादी मंजूर नहीं!

द्वारचार में दूल्हे की बदतमीजी पड़ी भारी…दुल्हन बोली, ऐसी शादी मंजूर नहीं!

हमीरपुर में दूल्हे राजा की बेवकूफी से शादी की खुशियों में सन्नाटा पसर गया। द्वारचार के बीच डांस में बारातियों का मान न रखने से नाराज दूल्हे ने ससुर को एक थप्पड़ जड़ दिया, जिससे दुल्हन गुस्से से तिलमिला उठी। उसने शादी का जोड़ा फेंकते हुए बारात लौटा दी। दुल्हन के तेवर देख बारात बैरंग लौट गई। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। सुमेरपुर ब्लॉक के विदोखर पुरई निवासी गंगाराम अनुरागी की बेटी संजना की शादी महोबा के गनेशा के साथ हुई थी। बारात विदोखर पुरई गांव पहुंची। स्वागत सत्कार के बाद हंसी-खुशी के साथ द्वारचार के उपरांत चढ़ावें की रस्म पूरी की गई। चढ़ावे के बाद भांवरों की रस्म होनी थी। इसके पूर्व बुंदेलखंड में जनवासे पर जाकर कन्या पक्ष की महिलाएं दूल्हे को लाहकौर खिलाकर भांवरों के लिए आमंत्रित करती हैं।

अन्य समाचार

12वीं फेल