मुख्यपृष्ठसमाचारमुंबई में मौत का कंस्ट्रक्शन! ...फिर एक बार निर्माण स्थल पर हादसा...

मुंबई में मौत का कंस्ट्रक्शन! …फिर एक बार निर्माण स्थल पर हादसा …एक लड़की की गई जान

द्रुप्ति झा / मुंबई
मुंबई में हाल के महीनों में बुनियादी ढांचे के विकास और बुनियादी निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी के कारण कई दर्दनाक हादसे की खबरें सामने आई हैं। निर्माण स्थलों पर लगातार ठेकेदारों की लापरवाही से लोगों की जान अभी जोखिम में बना हुआ है। उसके बाद भी प्रशासन और ठेकेदारों की आंखें नहीं खुल रही है। मनपा और पुलिस की मिलीभगत से ऐसे मामले को अक्सर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। फिर से एक बार ऐसी ही घटना मुंबई के खार से सामने आई है, जहां पर एक निर्माणाधीन साइट पर पेड़ गिरने से ऑटोरिक्शा में सवार १४ साल की एक लड़की की मौत हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऐसे ठेकेदारों की लापरवाही से शहर में लगातार हो रहे दर्दनाक हादसों पर नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। दरअसल, १० मई को हुई इस घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा था और एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान रविवार को युवती की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला फिलहाल आईसीयू में गंभीर हालत में है। हालांकि, १० मई की घटना के बाद पुलिस ने ब्लूस्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ कथित लापरवाही का मामला दर्ज किया है। कंपनी का कहना है कि वह अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही है और पेड़ में आंतरिक सड़न की संभावना जताई है।
पुलिस के जानकारी के अनुसार, पेड़ ब्लूस्टोन कंस्ट्रक्शन साइट से गिरा, जहां सड़क के किनारे एक नई इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था। इसके परिणामस्वरूप, दो महिला को गंभीर चोट लगी और तीसरी महिला को मामूली चोटें आईं, जबकि ऑटोरिक्शा चालक को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मामले में चालक तुरंत घायलों को खार-पश्चिम स्थित हिंदुजा अस्पताल ले गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ११ मई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा १२५(बी) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया।

अन्य समाचार