फिरोज खान
मुंबई के माहिम में फुटपाथ पर एक नवजात बच्ची गुलाबी कपड़े की गठरी में लिपटी पड़ी थी। नवजात बच्ची भूख की वजह से चीख-चीख कर रो रही थी। इस बीच एक शख्स अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए निकला था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुत्ते के कान खड़े हुए और वह अपने मालिक को खींचकर गठरी के पास ले जाने लगा। कुत्ते की जिद्द की वजह से शख्स ने पुलिस को सूचना दी। फिर जो सच्चाई सामने आई वह दिलदहला देने वाली थी। नवजात बच्ची की मां नाबालिग निकली। बच्ची के लावारिस मिलने के एक हफ्ते बाद जांच एक नाबालिग मां से जुड़े क्रिमिनल केस में बदल गई। मुंबई सेंट्रल में एक गिरफ्तारी हुई और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) इलाके में एक अलग रेप केस दर्ज किया गया है। जब शख्स ने माहिम पुलिस को तुरंत सुचना दी। पुलिस आई और बच्ची को सायन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस की जांच शुरू हुई। कई दिनों के सीसीटीवी फुटेज को स्वैâन करने के बाद, जांचकर्ताओं ने एक युवा जोड़े को संदिग्ध हरकतें करते हुए देखा, जो बच्चे को छोड़ने के तुरंत बाद माहिम रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। टेक्निकल एनालिसिस से पुलिस सेंट्रल मुंबई में एक किराए के घर पर पहुंची, जहां उन्होंने एक १७ साल की लड़की को हिरासत में लिया और उसके मौजूदा बॉयप्रâेंड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान लड़की ने कबूल किया कि वह पहले आरसीएफ इलाके में रहते हुए एक २५ साल के आदमी के साथ रिलेशनशिप में थी। जब लड़की प्रेग्नेंट हुई, तो उसके बॉयप्रâेंड ने शादी करने से साफ मना कर दिया और बेबुनियाद आरोप लगाया कि उसका किसी और से अफेयर है। लड़की ने १९ मार्च को बच्ची को जन्म दिया। सेंट्रल मुंबई में नाबालिग लड़की एक और आदमी से मिली। उस आदमी ने एक शर्त के साथ उससे शादी करने का वादा किया। शर्त यह थी कि वह बच्ची को अपनाएगा नहीं। ३ मई को दोनों माहिम गए और बच्चे को फुटपाथ पर छोड़ दिया। माहिम पुलिस ने नाबालिग मां को एक प्रोटेक्टिव होम भेज दिया है और बच्चे को छोड़ने में उसकी भूमिका के लिए उसके नए बॉयप्रâेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की बुरी हालत और बच्चे को छोड़ने के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को न्याय मिले, यह पक्का करने के लिए जांच जारी है।
