मुख्यपृष्ठग्लैमरशादियां टूटते हुए देखी हैं

शादियां टूटते हुए देखी हैं

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने किरदार और शादी को लेकर अपनी सोच खुलकर साझा की। सारा ने कहा कि इंसान अपने आसपास होने वाली घटनाओं और अनुभवों से बहुत कुछ सीखता है। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई रिश्ते और शादियां टूटते हुए देखी हैं, इसलिए वह शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। उनका मानना है कि सही समय और सही इंसान का इंतजार करना जरूरी होता है। सारा ने आगे कहा कि वह खुद को पूरी तरह सक्षम और खुश महसूस करती हैं। वह केवल अकेलेपन से बचने या खुद को पूरा करने के लिए शादी नहीं करना चाहतीं। उनके अनुसार, शादी तभी होनी चाहिए जब सामने वाला व्यक्ति समझदार हो, सम्मान दे और हमेशा खुश रखे। उन्होंने खुद को ‘ग्रीन फ्लैग’ बताते हुए कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने करियर और खुद को बेहतर इंसान बनाने पर है।

अन्य समाचार