मुख्यपृष्ठग्लैमर‘खुद को साबित करना होता है’

‘खुद को साबित करना होता है’

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सिस्टम’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म और अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। सोनाक्षी ने कहा कि फिल्म समाज के कई ऐसे मुद्दों को सामने लाती है, जिन पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते। यह कहानी वास्तविक घटनाओं और लोगों से प्रेरित है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। उन्होंने अपने किरदार को बहुआयामी और संघर्षों से भरी महिला बताया, जो खुद को साबित करने की कोशिश करती है। फिल्म में ‘रिवर्स नेपोटिज्म’ का भी जिक्र है। सोनाक्षी ने कहा कि यह कहानी कुछ हद तक मेरी अपनी जिंदगी से मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। मेरे पिता हमेशा मुझसे कहते रहे हैं, ‘तुम्हें खुद को साबित करना होगा।’ क्योंकि वो खुद भी ऐसे ही थे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम कौन हो; जीवन में आगे बढ़ने के लिए तुम्हें खुद को साबित करना होगा। इसी तरह तुम्हें वह मिलता है, जिसके तुम हकदार हो। इसलिए यह बात भी मेरे लिए बहुत मायने रखती है।

अन्य समाचार