जन्नत को रिलीज हुए १८ साल पूरे हो चुके हैं। १६ मई २००८ को रिलीज हुई इस फिल्म में इमरान हाशमी और सोनल चौहान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक मानी जाती है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने फिल्म से जुड़ी एक खास याद साझा की। उन्होंने बताया कि २००८ में आईपीएल के पहले सीजन के दौरान वह कोलकाता के एक मॉल में फैन मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में पहुंचे थे। शुरुआत में सब सामान्य था, लेकिन देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इमरान ने कहा कि स्थिति इतनी बिगड़ गई थी कि पुलिस को बुलाना पड़ा और सुरक्षा के लिए उन्हें बाथरूम में छिपाना पड़ा। उन्होंने बताया कि ‘जन्नत’ उनके करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
