मुख्यपृष्ठअपराधहाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हब बना मीरा रोड!..जिस्मफरोशी में फिर पकड़ी गई...

हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हब बना मीरा रोड!..जिस्मफरोशी में फिर पकड़ी गई महिला दलाल… पुलिस ने ३ लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से छुड़ाया

सुरेश गोलानी / भायंदर

मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय की क्राइम ब्रांच यूनिट (जोन १) और नया नगर पुलिस थाने से जुड़े पुलिसकर्मियों ने मीरा रोड में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक महिला दलाल को हिरासत में लेकर तीन पीड़ित लड़कियों को जिस्मफरोशी के दलदल से आजाद करवाने में कामयाबी हासिल की है।
देह व्यापार चलाने वाले गिरोह के बारे में खबरियों के मार्फत उपआयुक्त (जोन १) राहुल चव्हाण को मिली सूचना के आधार पर पुलिस आयुक्त सोहेल शेख के मार्गदर्शन में नया नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अमर जगदाले के नेतृत्व में एक टीम ने नकली ग्राहक की मदद से महिला दलाल से संपर्क किया। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने जाल बिछाकर महिला दलाल को मीरा रोड स्थित एक होटल के पास से नकली ग्राहक से पीड़ित लड़कियों के देह के सौदे के एवज में पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने देह व्यापार के दलदल से फंसी तीन पीड़ित लड़कियों को छुड़ाया।
सुधार गृह भेजी गईं लड़कियां
महिला दलाल के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट) १९५६ की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। देह व्यापारियों के चंगुल से आजाद कराई गई लड़कियों को उनकी हिफाजत के लिए नामांकित गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) रेस्क्यू फाउंडेशन के कांदिवली स्थित सुधार गृह में भेज दिया गया है। अदालत ने महिला दलाल को १९ मई तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। आगे की जांच जारी है।

अन्य समाचार