मुख्यपृष्ठनए समाचारपेट्रोलियम कंपनियां नहीं झेलेंगी नुकसान...फिर बढ़ेगा पेट्रोल का २५ रुपए दाम... रोजाना...

पेट्रोलियम कंपनियां नहीं झेलेंगी नुकसान…फिर बढ़ेगा पेट्रोल का २५ रुपए दाम… रोजाना १,३८० करोड़ रुपए का घाटा

सामना संवाददाता / मुंबई

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हाल ही में ३ रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बावजूद तेल कंपनियों का घाटा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल दर में तीन रुपए की वृद्धि के बावजूद अब भी भारी नुकसान हो रहा है। कंपनियां यह नुकसान ज्यादा समय तक नहीं झेल पाएंगी। ऐसे में २५ रुपए प्रति लीटर की वृद्धि होने की संभावना है। तेल कंपनियां यदि अपनी हट नहीं छोड़ती हैं तो आम जनता को एक और झटका लग सकता है। महंगाई को पंख लग जाएंगे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में २५ रुपए तक वृद्धि हो जाएगी।
विश्लेषकों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पर सरकारी तेल कंपनियों को फिलहाल औसतन २५ रुपए प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है। एलपीजी को शामिल करने पर यह घाटा रोजाना करीब १,३८० करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है। ऐसे में संकेत साफ हैं कि आनेवाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं। ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट के अनुसार, मौजूदा हालात लंबे समय तक जारी रहे तो सरकारी तेल कंपनियों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ सकता है। अनुमान है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम लगातार घाटे के कारण आनेवाले वर्षों में अपनी बैलेंस शीट इक्विटी तक गंवा सकती हैं। सबसे ज्यादा दबाव हिंदुस्तान पर बताया जा रहा है।

अन्य समाचार