पापा संग सफर

नीली-नीली टीशर्ट पहने,
नन्हा मुन्ना राजा है,
पापा संग गाड़ी में बैठा,
चेहरे पर मुस्कान ताजा है।
खिड़की से पेड़ भागते जाते,
धूप करे अठखेली,
हंसते-हंसते बातें करता,
लगती दुनिया रंगेली।
कभी बनाता मजेदार मुखड़ा,
कभी जीभ दिखलाता,
पापा भी फिर खिलखिल हंसकर,
उसको खूब हंसाता।
नन्हे हाथों की शरारत में,
प्यारा सा संसार,
पापा की गोदी से बढ़कर,
नहीं कहीं उपहार।
सफर छोटा हो या लंबा,
मस्ती रहती साथ,
पापा-बेटे की ये जोड़ी,
सबसे प्यारी बात।
हंसी-खुशी से बीते जीवन,
रहे सदा यह प्यार,
ऐसे ही मुस्काते रहना,
मेरे नन्हे सरकार।
-डॉ. प्रियंका सौरभ

अन्य समाचार