समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर नए सीजन के साथ लौट रहा है। शो के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। वायरल फोटोज में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट के तौर पर नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। साथ ही लोगों ने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक ने कमेंट किया, लेटेंट अब जल्द फिल्म प्रमोशन शो बन जाएगा। इस बार और बुरा डाउनफॉल हो गया तो शॉक नहीं होना चाहिए।
