सारा अली खान अपनी चुलबुली पर्सनैलिटी और मजेदार अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में फिल्म ‘पति पत्नी और वो २’ के प्रमोशन के दौरान उनके को-स्टार आयुष्मान खुराना ने सारा की एक मजेदार आदत का खुलासा किया। आयुष्मान ने बताया कि सारा हर टेक से पहले अजीब-अजीब चेहरे बनाती हैं और फेशियल एक्सरसाइज करती हैं, ताकि वह शॉट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। आयुष्मान के मुताबिक, सारा का यह अंदाज इतना अनोखा होता है कि सेट पर मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। उन्होंने मजाक में कहा कि सारा चेहरे की नसें खोलने के लिए अलग-अलग एक्सप्रेशंस बनाती हैं। दिलचस्प बात यह रही कि सारा ने भी अपनी इस आदत को खुले दिल से स्वीकार किया।
