मुख्यपृष्ठनए समाचारमहोबा में हैवानियत... सिगरेट से दागा, नशीली इंजेक्शन लगाया और १६ दिन...

महोबा में हैवानियत… सिगरेट से दागा, नशीली इंजेक्शन लगाया और १६ दिन तक किया गैंगरेप!

नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा

उत्तर प्रदेश के महोबा में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। मध्य प्रदेश की रहने वाली एक छात्रा महोबा शहर में रहकर नीट की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। ३० अप्रैल को जब वह कोचिंग से घर लौट रही थी, तभी कार सवार दबंगों ने उसे जबरन अगवा कर लिया और तब से वह लापता थी। पुलिस ने अब पूरे १६ दिन बाद छात्रा को बरामद तो कर लिया, लेकिन पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह रूह कंपा देने वाली है।
पीड़िता के मुताबिक, उसी के गांव के मोहित श्रीवास व उसके साथी अंकित श्रीवास और हल्लू राजपूत सहित करीब आधा दर्जन आरोपियों ने उसे प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए गए और उसके साथ मोहित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दरिंदों ने उसे सिगरेट से दागा और चाकू से वार किए। भाई की फोटो दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन मोहित ने शादी भी रचाई। अब पीड़िता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और दोषियों को फांसी की मांग कर रही है। इस वीभत्स घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। अस्पताल में इलाज करा रही पीड़िता दहशत से कांप रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब इस पर सियासत भी गरमा गई है। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर पार्टी इस घटना पर नजर बनाए हुए है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी पीड़िता से फोन पर बात की है। वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव ब्रजराज सिंह ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को बेहतर इलाज देने की मांग की है। फिलहाल, गंभीर रूप से बीमार और डरी हुई छात्रा को पुलिस सुरक्षा में महोबा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव के ही एक युवक समेत करीब ६ लोगों ने उसे बंधक बनाकर रखा, हर दो घंटे में नशीले इंजेक्शन दिए, सिगरेट से दागा, चाकू से काटा और गैंगरेप किया।

अन्य समाचार