– देहव्यापार की खौफनाक कहानी
-युवती का सनसनीखेज खुलासा
एजेंसी / कोच्चि
मॉडलिंग के नाम पर युवतियों को विदेश भेजकर मानव तस्करी करने के मामले में एक पीड़िता ने बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शिकायत करने वाली युवती ने आरोप लगाया कि उसे विदेश ले जाकर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया और बेहोश करने के बाद कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया, ‘वे लोग मेरा पैसा लेकर मुझे दुबई ले गए। वहां मेरे ड्रिंक में सफेद पाउडर मिलाकर जबरन पिलाया गया। उसके बाद मैं बेहोश हो गई। होश खोने के बाद मेरे साथ रेप किया गया। उन्होंने मेरे घर फोन कर परिवार वालों से कहा कि मैं गलत कामों में शामिल हूं और देर रात तक मेरे पास कई लोग आते हैं। उन्होंने मेरे परिवार से मुझे अपनाने से भी मना करने को कहा।’
हाई-प्रोफाइल नौकरी का झांसा
आरोपी सुंदर लड़कियों को मॉडलिंग और विदेश में हाई-प्रोफाइल नौकरी दिलाने का झांसा देकर विदेश ले जाते थे। आरोपियों ने कई युवतियों को मानव तस्करी और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया।
बच्चे को मारने की धमकी
पीड़ित युवती के अनुसार, आरोपियों ने उसकी न्यूड तस्वीरें खींचीं और उन्हें उसके परिवार को भेज दिया। उसने कहा, ‘दुबई में मुझे एक फ्लैट में रखा गया था, जहां मेरी मुलाकात आठ अन्य युवतियों से हुई। आरोपियों ने मेरे बच्चे को मारने की धमकी भी दी। आखिरकार एक रिश्तेदार की मदद से मैं किसी तरह वापस घर लौट सकी।’
यौन शोषण करके करते थे ब्लैकमेल!
मानव तस्करी और जिस्मफरोशी के एक बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। युवतियों को विदेश लेजाकर उनका यौन शोषण किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों का तरीका युवतियों की आपत्तिजनक तस्वीरों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करना और लगातार प्रताड़ित करना था। आरोप है कि युवतियों को दुबई ले जाकर होटलों में रखा जाता था और सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश किया जाता था। इसके बाद उन्हें अलग-अलग लोगों के सामने पेश किया जाता और उनके न्यूड वीडियो बनाए जाते थे।
– टीवी शो की शूटिंग में रेप!
– ‘मैरिड एट फर्स्ट साइट यूके’ पर विवाद
– कई महिलाओं ने लगाए दुष्कर्म के आरोप
ब्रिटेन के चर्चित रियलिटी शो ‘मैरिड एट फर्स्ट साइट यूके’ को लेकर बेहद गंभीर आरोप सामने आए हैं। शो में हिस्सा लेने वाली कई महिलाओं ने शूटिंग के दौरान यौन शोषण और रेप जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद चैनल-४ ने शो के सभी सीजन अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।
यह मामला तब सामने आया जब बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘पैनोरमा’ में दो महिलाओं ने दावा किया कि शो में भाग लेने के दौरान उनके साथ दुष्कर्म हुआ। इनमें से एक महिला ने आरोप लगाया कि शो में उसका ऑन-स्क्रीन पति बनने वाले व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उस पर एसिड अटैक की धमकी भी दी।
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने इस कथित घटना की जानकारी चैनल-४ और सीपीएल प्रोडक्शंस दोनों को दी थी। इसके बावजूद उसके एपिसोड्स का प्रसारण जारी रखा गया।
आरोप बेहद गंभीर
विवाद बढ़ने के बाद चैनल-४ के मुख्य कंटेंट अधिकारी इयान वैâट्ज ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘ये बेहद गंभीर आरोप हैं। हम पूरी जानकारी देखना चाहते हैं और उसके बाद उचित जवाब देंगे।’ बाद में चैनल ने एक बयान जारी कर कहा कि उसे अप्रैल में शो के कुछ पूर्व प्रतिभागियों के खिलाफ ‘गंभीर गलत कामों’ के आरोपों की जानकारी मिली थी। हालांकि, जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है। विवाद के बाद चैनल ४ ने ‘मैरिड एट फर्स्ट साइट यूके’ के सभी सीजन अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं।
अनजान जोड़ियों की कराते हैं शादी
शो ‘मैरिड एट फर्स्ट साइट यूके’ एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसमें विशेषज्ञ अनजान लोगों की जोड़ी बनाते हैं और पहली मुलाकात में ही उनकी कानूनी शादी कराई जाती है। इसके बाद वैâमरों के सामने उनकी शादीशुदा जिंदगी को रिकॉर्ड किया जाता है।
निजता का ध्यान
चैनल का कहना है कि वह शो से जुड़े सभी लोगों की निजता और सुरक्षा का ध्यान रख रहा है इसलिए फिलहाल ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी। चैनल-४ ने यह भी कहा कि आरोप सामने आने के समय जो जानकारी उपलब्ध थी, उसी के आधार पर पैâसले लिए गए थे।
