विश्व सुंदरी और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की रॉयल एंट्री के बिना `कान्स’ फेस्टिवल अधूरा सा है। रेड कार्पेट पर उनकी एक झलक का इंतजार इस वक्त पूरी दुनिया कर रही है। हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने रॉयल अंदाज से महफिल लूटने वाली ऐश्वर्या इस बार अब तक रेड कार्पेट से गायब हैं, जिससे फैंस की बेचैनी बढ़ गई है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि `बच्चन बहू’ कान्स की क्लोजिंग सेरेमनी में धमाकेदार एंट्री कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट सामने आते ही इंटरनेट पर हलचल तेज हो गई है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या इस बार भी ऐश्वर्या अपने ग्लैमरस लुक से बाकी हसीनाओं की चमक फीकी कर देंगी? अब देखना दिलचस्प होगा कि कान्स २०२६ में आखिरकार ऐश्वर्या की एंट्री होती है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि बच्चन बहू के बिना कान्स की चमक फैंस को अधूरी जरूर लग रही है!
