डेजी शाह के हालिया बयान ने बॉलीवुड में नई बहस छेड़ दी है। कभी ‘संस्कारी’ और सिंपल इमेज वाली डेजी ने अब खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में खुद को ‘हॉट’ साबित करने के लिए उन्होंने बोल्ड फिल्म का सहारा लिया। इतना ही नहीं, इंटीमेट सीन्स को लेकर भी एक्ट्रेस ने बेबाकी से बात की। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म `हेट स्टोरी ३’ को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने बॉलीवुड गलियारों में फिर से हलचल मचा दी है। सलमान खान की ‘जय हो’ वाली सिंपल इमेज छोड़कर जब डेजी ने बोल्ड अवतार अपनाया था, तब हर कोई हैरान रह गया था। एक इंटरव्यू में डेजी ने कहा कि सलमान खान की फिल्म जय हो के बाद इंडस्ट्री में उनकी एक ‘सीधी-सादी लड़की’ वाली इमेज बन गई थी। फिल्ममेकर्स तक कहने लगे थे कि ‘ये लड़की हॉट नहीं लग सकती।’ बस यही बात डेजी को चुभ गई। डेजी ने खुलकर कहा कि उन्हें लोगों का ये ‘मेंटल बैरियर’ तोड़ना था, इसलिए उन्होंने ‘हेट स्टोरी ३’ जैसी बोल्ड फिल्म चुनी। अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं, क्या ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाने के लिए बोल्डनेस ही सबसे बड़ा हथियार बन चुका है?
