मुंबई में फिल्म ‘पेड्डी’ के ट्रेलर लॉन्च पर कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री में अब सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि जाह्नवी कपूर के ‘स्टार नखरों’ की चर्चा हो रही है। खबर है कि जहां पूरी टीम समय पर पहुंच गई थी, वहीं मैडम जाह्नवी की लेट एंट्री ने सबको इंतजार करवाया। हालत ये रही कि राम चरण जैसे बड़े स्टार भी अपनी कार में बैठे रहे और इवेंट शुरू होने का इंतजार करते रहे। गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि जाह्नवी लगभग ४५ मिनट से १ घंटे देरी से पहुंचीं। इसी वजह से राम चरण अपनी कार से बाहर ही नहीं निकले और अंदर बैठकर इंतजार करते रहे। कहा जा रहा है कि वह मीडिया के सवालों और अनावश्यक चर्चा से बचना चाहते थे, इसलिए उन्होंने कार में रहना ही बेहतर समझा। सोशल मीडिया पर अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या बॉलीवुड स्टारडम का असर अब साउथ इंडस्ट्री के बड़े इवेंट्स पर भी दिखने लगा है? हालांकि, अभी तक जाह्नवी या फिल्म की टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इंटरनेट पर इस ‘लेट एंट्री ड्रामे’ को लेकर खूब मसालेदार चर्चाएं हो रही हैं। अब बॉलीवुड गलियारों में सवाल गूंज रहा है, क्या जाह्नवी पर स्टारडम कुछ ज्यादा ही हावी हो गया है…?
