संदीपा विर्क ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के काले सच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और समझौते का दबाव आज भी मौजूद है। संदीपा के मुताबिक, एक मशहूर अभिनेता ने नशे की हालत में उनके सामने अश्लील फिल्म चला दी और लैपटॉप उनकी गोद में रख दिया, ताकि वह उसे देखें। अभिनेत्री ने बताया कि अभिनेता ने उन्हें होटल में रुकने और समझौता करने के लिए भी कहा था। संदीपा का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में गंदगी हर जगह है, लेकिन पंजाबी इंडस्ट्री में यह ज्यादा देखने को मिलती है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे अनुभवों के कारण ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। उनके इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरानी जता रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, संदीपा विर्क लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं।
