भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में गिने जाते हैं। दोनों अक्सर अपने मजेदार वीडियोज और व्लॉग्स के जरिए फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। हाल ही में भारती का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब वह हर्ष के साथ नहीं रह सकतीं और उनकी हरकतों से परेशान हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों जल्द अलग होने वाले हैं। हालांकि, बाद में भारती ने साफ किया कि यह सब मजाक था और कुछ न्यूज चैनल्स उनकी बातों को गलत तरीके से दिखा रहे हैं। उन्होंने ट्रोलर्स और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब देते हुए कहा कि लोग सिर्फ व्यूज पाने के लिए ऐसी बातें बनाते हैं। भारती ने हंसते हुए कहा, ‘अलग? शायद हम मरकर भी अलग न हों। हम हमेशा साथ थे और रहेंगे।’ उनके इस बयान के बाद पैंâस ने भी राहत की सांस ली।
