मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में अपनी मां के घर जाते हुए देखा गया, लेकिन इस बार उनके साथ एक खास शख्स भी नजर आया। मलाइका के साथ डायमंड व्यापारी हर्ष मेहता दिखाई दिए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते की चर्चा तेज हो गई। अरबाज खान से तलाक और अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया है। हर्ष और मलाइका अब कई इवेंट्स में साथ नजर आते हैं और दोनों की नजदीकियां उनके रिश्ते को लेकर नए संकेत दे रही हैं। वीडियो में मलाइका सलवार सूट में कैमरे से बचती नजर आईं, जबकि हर्ष उनके पीछे घर के अंदर जाते दिखे। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दोनों की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल भी किया। हालांकि, मलाइका पहले ही कह चुकी हैं कि ट्रोलिंग से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।
