सामना संवादताता / मुंबई
गुरुवार को आर.के. पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा प्रकाशित और के. पद्मनाथन (वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक, संचालन, पश्चिम रेलवे, मुंबई) द्वारा लिखित ‘रुक जाना नहीं’ काव्य संग्रह का विमोचन पश्चिम रेलवे मुख्यालय, चर्चगेट के संवाद हॉल में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक वी.ए. मलेगांवकर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री विनीत गुप्ता तथा आर.के. पब्लिकेशन, मुंबई के निदेशक रामकुमार जी के हाथों संपन्न हुआ।
विशेष बात यह है कि पुस्तक के लेखक मूलतः तमिलभाषी हैं और उन्होंने हिंदी में कविताएं लिखी हैं। जीवन के अनुभवों से उपजी ये कविताएं पाठकों के हृदय को स्पर्श करती हैं। विषयों की विविधता और उनकी प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक है। सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण ये कविताएं पाठकों को नई दिशा देते हुए प्रेरित करती हैं।
इस कार्यक्रम में पंकज कुमार सिंह (मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई डिवीजन), आरती सिंह परिहार (अपर मंडल रेल प्रबंधक, मुंबई मंडल), सचिन अशोक शर्मा (सचिव/महाप्रबंधक), राकेश कुमार, महावीर सिंह, मनमोहन धीर, रोहित त्रिपाठी, बी.डी. श्रीवास्तव, अनंत शुक्ल सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पश्चिम रेलवे की वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्रीमती सुनीता अहिरे ने किया।
