मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: कनाडा क्रिकेट में क्यों हुई गोलीबारी?

आउट ऑफ पवेलियन: कनाडा क्रिकेट में क्यों हुई गोलीबारी?

अमिताभ श्रीवास्तव

-ये हमला क्रिकेट कनाडा में हुए एक बड़े मामले की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुआ है, जिसमें भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे थे।
-अगर श्रेयस मुझे डेट के लिए पूछेंगे तो मैं मना नहीं करेंगी। मैं कभी एक्टर को डेट नहीं करूंगी।’

इसे कनाडा क्रिकेट ही कहा जाए हालांकि बात कनाडा क्रिकेट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंदर खोसा की है, मगर जब क्रिकेट के वो अध्यक्ष हैं तो प्रभावित कनाडा का पूरा क्रिकेट होता है। दरअसल, खोसा के सरे स्थित घर पर बुधवार तड़के फायरिंग किए जाने की घटना सामने आई है। और इससे क्रिकेट हलकों में हलचल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इसे जबरन वसूली से जुड़ा मामला मान रही है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग की ये घटना ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर के न्यूटन इलाके में बुधवार सुबह करीब ४:४० बजे हुई। अरविंदर खोसा ने खुद इसकी पुष्टि की है। उनके घर के दरवाजे, खिड़कियों और बाहरी दीवारों पर कम से कम पांच गोली के निशान मिले हैं। इस डरावने हमले के वक्त अरविंदर खोसा का पूरा परिवार घर के अंदर ही सो रहा था। सुबह-सुबह अचानक हुई तेज फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। ये हमला क्रिकेट कनाडा में हुए एक बड़े मामले की जांच के ठीक कुछ हफ्तों बाद हुआ है, जिसमें भ्रष्टाचार, संगठित अपराध और मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप लगे थे। इस जांच में क्रिकेट ब्रिटिश कोलंबिया के अध्यक्ष पद पर बने हुए खोसा का नाम भी उछाला गया था। उन पर स्थानीय खिलाड़ियों के जरिए बिश्नोई गैंग से संबंध होने के आरोप लगे थे, जिन्होंने २०२५ में कनाडाई राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी को धमकी दी थी। हालांकि, खोसा इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं।
वो नहीं, तो कोई और सही!
असल में ये जो क्रश-व्रश के मामले होते हैं बहुत जल्दी बदलते हैं। बदलते हैं तो मानसिकता भी समझ में आने लगती है। ये नहीं तो वो, वो नहीं तो कोई और सही। बस सुर्खियां बनती रहनी चाहिए। शायद ये मामला भी ऐसा ही हो। जी हां, सना मकबूल को तो सब जानते हैं, उसने टीम इंडिया के स्टार प्लेयर्स के लिए अपनी दीवानगी को रिवील किया है। उसने अपने फेवरेट क्रिकेटर्स का नाम बताया है। सना ने कहा कि उन्हें श्रेयस अय्यर पसंद हैं। उन्हें क्रिकेटर पर क्रश है। वो श्रेयस के साथ डेट पर जाना पसंद करेंगी। सना ने कहा कि अगर श्रेयस उन्हें डेट के लिए पूछेंगे तो वो मना नहीं करेंगी। वो कभी एक्टर को डेट नहीं करेंगी। क्योंकि एक्टिंग फील्ड में स्टैबिलिटी नहीं है। सना का क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के लिए भी प्यार झलका। उन्होंने क्रिकेटर के गेम और उनके लुक्स की तारीफ की। सना ने कहा कि अर्शदीप तो पहले से किसी और के हो चुके हैं। जब सना से पूछा गया कि अर्शदीप किसके हो गए हैं तो एक्ट्रेस उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर का नाम लेने से बचीं। वो हंसकर सवाल को टालती हुई दिखीं। सना का अर्शदीप और श्रेयस के लिए प्यार साफ नजर आया। ये सब इस दुनिया का अपना रोमांच है। सुर्खियों में रहना होता है। इंटरव्यू से ऐसी कोई बात तो निकलनी चाहिए जो खबर बने। ये मामला कुछ ऐसा ही लगता है।

अन्य समाचार