मुख्यपृष्ठखबरेंआपके सितारे (22 मई 2026 का राशिफल)

आपके सितारे (22 मई 2026 का राशिफल)

मेष: आज कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक पैâसला लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मंत्र: ओम क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।
वृषभ: धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मंत्र: ओम शुं शुक्राय नम:।
मिथुन: मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त होगी। मंत्र: ओम बुं बुधाय नम:।
कर्क: आज का दिन भागदौड़ भरा रह सकता है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ सकता है। मंत्र: ओम श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:।
सिंह: रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मंत्र: ओम घृणि सूर्याय नम:।
कन्या: करियर में नए अवसर सामने आएंगे। यदि नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मंत्र: ओम ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
तुला: भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मंत्र: ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। मंत्र: ओम अं अंगारकाय नम:।
धनु: वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ होने की संभावना है। मंत्र: ओम ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:।
मकर: विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन वे आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। मंत्र: ओम प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।
कुंभ: छात्रों और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन है। प्रेम जीवन में चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। मंत्र: ओम शं शनैश्चराय नम:।
मीन: भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया वाहन या भूमि खरीदने का विचार बन सकता है। मंत्र: ओम बृं बृहस्पतये नम:।

अन्य समाचार