मुख्यपृष्ठग्लैमरआलिया ने शादी वाला घर किराये चढ़ाया

आलिया ने शादी वाला घर किराये चढ़ाया

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा घर वाली खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबर है कि उन्होंने मुंबई के पाली हिल स्थित अपना वही मशहूर ‘वास्तु’ घर किराये पर दे दिया है, जहां आलिया भट्ट संग उनकी शादी हुई थी। इस घर से कपूर परिवार की ढेर सारी यादें जुड़ी हुई हैं, इसलिए पैंâस भी यह खबर सुनकर थोड़े भावुक हो गए। बताया जा रहा है कि इस आलीशान घर का मासिक किराया ११ लाख रुपए तय हुआ है। पांच साल की यह बड़ी डील अब मनोरंजन गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, यह समझौता हाल ही में दर्ज कराया गया है। रणबीर ने यह घर साल २०१६ में खरीदा था और इसकी सजावट अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने तैयार की थी। दिलचस्प बात यह है कि रणबीर और आलिया अब अपने नए पुश्तैनी बंगले ‘कृष्णा राज’ में रहने लगे हैं। कपूर परिवार का यह नया ठिकाना काफी समय से तैयार हो रहा था। वहीं ‘वास्तु’ घर पैंâस के लिए हमेशा खास रहेगा, क्योंकि यहीं रणबीर और आलिया ने सात फेरे लिए थे।सोशल मीडिया पर लोग मजेदार टिप्पणियां भी कर रहे हैं।

अन्य समाचार