अभिनेत्री नीना गुप्ता एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज की वजह से चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह बनी उनकी छोटी पैंट, जिसे पहनकर उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। ६६ साल की उम्र में उनका यह अंदाज देखकर कुछ लोग हैरान रह गए, तो कुछ ने उन्हें जमकर निशाना बनाना शुरू कर दिया। लेकिन नीना भी कहां चुप बैठने वालों में से हैं। उन्होंने ट्रोल करने वालों को अपने अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि लोग देखते रह गए। कुछ लोगों ने कहा कि इस उम्र में उन्हें ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए, तो कई लोगों ने उनकी तस्वीरों पर अजीब टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। लेकिन अभिनेत्री ने साफ कर दिया कि उन्हें दूसरों की सोच से कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका मानना है कि इंसान को वही पहनना चाहिए, जिसमें वह सहज और खुश महसूस करे।
