मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिदेश की प्रगति में अग्रवाल समाज का योगदान प्रेरणादायी

देश की प्रगति में अग्रवाल समाज का योगदान प्रेरणादायी

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में भव्य रूप से आयोजित किया गया। राजधानी स्थित होटल ले मेरिडियन में हुए इस कार्यक्रम में देशभर से समाज के प्रमुख पदाधिकारी, उद्योगपति, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष Om Birla और संत स्वामी बालकानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अधिवेशन के दौरान नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। साथ ही नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, डॉ. सुमन आर. अग्रवाल को स्थायी ट्रस्टी, गोपाल गोयल को राष्ट्रीय महामंत्री तथा नत्थूराम जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विनोद गोयल को भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा व्यापार, शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की एकता, सामाजिक चेतना और नए संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन आने वाले समय में समाजहित और जनकल्याण के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा शिक्षा और सेवा कार्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सहयोग और विकास का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।

अन्य समाचार