शीर्षक पढ़कर आपका भी माथा घूम गया ना? अभी कुछ दिन पहले ही तलाक की चर्चाएं सामने आई थीं और अब उनकी जिंदगी में ‘कोई खास’ की एंट्री की बातें होने लगीं! सोशल मीडिया पर इन दिनों एक्ट्रेस मौनी राय का एक पोस्ट जबरदस्त चर्चा में है। दरअसल, टीवी की ‘नागिन’ ने इंस्टाग्राम पर अपनी खास दोस्त त्रिशा गोकुलदास को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें अपनी ‘लाइफलाइन’ बताया। मौनी ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती।’ बस फिर क्या था, फैंस ने इस पोस्ट के अलग-अलग मायने निकालने शुरू कर दिए। कोई इसे सच्ची दोस्ती का खूबसूरत उदाहरण बता रहा है, तो कोई मौनी की पर्सनल लाइफ से जोड़कर नए कयास लगा रहा है। तलाक की खबरों के बीच आया यह इमोशनल पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मौनी ने साफ कर दिया कि यह पोस्ट सिर्फ उनकी गहरी दोस्ती और खास बॉन्डिंग के लिए था। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘नागिन’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली मौनी जल्द ही निर्देशक की फिल्म ‘द वाइव्स’ में नजर आएंगी।
