मुख्यपृष्ठखेलसबकी सैलरी पर चली कैंची!

सबकी सैलरी पर चली कैंची!

एक तरफ प्लेऑफ की उम्मीदें टूटीं, दूसरी तरफ बीसीसीआई की कार्रवाई ने चेन्नई सुपर किंग्स के जख्म और गहरे कर दिए। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार के साथ सीएसके का आईपीएल २०२६ अभियान खत्म हो गया, लेकिन कहानी यहीं नहीं रुकी। स्लो ओवर रेट की गलती टीम पर भारी पड़ी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम की सैलरी पर भी वैंâची चल गई। लगातार तीसरे सीजन लीग स्टेज में बाहर होने से ‘येलो आर्मी’ में मायूसी और गुस्सा दोनों साफ नजर आ रहा है। अमदाबाद में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई को ८९ रन से हरा दिया। दोनों टीम का ये आखिरी मैच था लेकिन जहां गुजरात पहले ही प्लेऑफ में पहुंच गई थी, वहीं इस हार ने सीएसके को पूरी तरह टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के गम के बीच `चेन्नई’ के खिलाड़ियों को एक बड़ा झटका अलग से लगा है। दरअसल, इस मैच में टीम की गेंदबाजी बेहद धीमी रही। अपने २० ओवर पूरे करने में चेन्नई के गेंदबाजों ने तय समय से ज्यादा वक्त खर्च कर दिया। ऐसे में बीसीसीआई ने कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के कारण ‘स्लो ओवर-रेट’ के कारण सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगा दिया। इस सीजन में चेन्नई ने दूसरी बार ये गलती की थी, इसलिए इस बार सिर्फ कप्तान ही नहीं बल्कि टीम को भी सजा मिली। दूसरी बार ऐसी गलती होने के कारण कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर २४ लाख रुपए का जुर्माना लगा।

अन्य समाचार