मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : ओए, भैया मत बोलना!

आउट ऑफ पवेलियन : ओए, भैया मत बोलना!

अमिताभ श्रीवास्तव

देख अब भैया मत बोलना, नाम से बुला। जी हां, ये टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहा है। दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलने वाले प्रिंस यादव का सलेक्शन हुआ है। तेज रफ्तार बॉल और सटीक लाइन लेंथ से चयनकर्ताओं को लुभाने वाले इस गेंदबाज को दिग्गज भविष्य का सितारा मान रहे हैं। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले अर्शदीप सिंह का प्रिंस के साथ एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो भैया बुलाने पर उनको नाम से बुलाने के लिए बोलते दिख रहे हैं। भारतीय टीम के लिए लंबे समय से खेल रहे अर्शदीप सिंह ने टीम इंडिया में पहली बार चुने जाने पर प्रिंस को बधाई अपने अंदाज में दी। आईपीएल के अगले मुकाबले में लखनऊ की टीम को पंजाब से खेलना है। मुकाबले से पहले जब अर्शदीप से प्रिंस मिले तो उनको भैया बुलाया। इस पर पंजाब के गेंदबाज ने कहा अब भैया नहीं नाम से बुला। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
अय्यर की वो
कौन है इंडोस्वेतका?
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर जब रहस्य बनी तो इसका खुलासा भी हुआ। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ वो लड़की कौन है? पड़ताल शुरू हुई तो पता चला रूस की लड़की है मगर रहती भारत में है। जी हां, श्रेयस की पिछले दिनों इंडोस्वेतका के पेज पर एक फोटो शेयर की गई। इसमें वो इस पेज को चलाने वाली लड़की के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर धर्मशाला में ली गई है, जहां अपने पिछले मुकाबले में १७ मई को पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था। इंडोस्वेतका नाम के इंस्टाग्राम पेज को स्वेता चलाती हैं। वो एक रूसी ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर हैं। उनका असली नाम स्वेतलाना है। वो भारत में रहती हैं और यहां की संस्कृति, ट्रैवल, खाने-पीने, रोजमर्रा की जिंदगी और ह्यूमर पर वीडियो बनाती हैं। उसके पेज का नाम ‘इंडोस्वेतका’ है जो इंडो + स्वेता से मिलाकर बनाया गया है। वे रूस और भारत के बीच तुलना वाले कंटेंट (जैसे चाय, कीमतें, कल्चर, ट्रैवल) बहुत बनाती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान पंजाब किंग्स को स्वेता सपोर्ट करती नजर आ चुकी हैं। उसने धर्मशाला में कई वीडियो बनाए हैं। इसको उनके इंस्टाग्राम पेज पर देखा जा सकता है। स्वेता की पेज पर ५ हजार फॉलोअर्स हैं। ऐसा लगता है कि यह सिर्फ एक पैâन के तौर पर ली गई तस्वीर है। पर खूब वायरल हो गई है।

अन्य समाचार