मुख्यपृष्ठनए समाचारदेश में गली-गली घूम रहे गद्दार ... पाकिस्तान में हिंदुस्थान का लाइव...

देश में गली-गली घूम रहे गद्दार … पाकिस्तान में हिंदुस्थान का लाइव टेलीकास्ट!

पठानकोट में पकड़े गए जासूस ने खोली देशद्रोह की खौफनाक पोल
कई आरोपी अभी भी फरार
भारतीय सेना के काफिले पर थी नजर
सुजानपुर के पास नेशनल हाईवे-४४ पर
लगाए गए थे सीसीटीवी वैâमरे
इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाक
भेजी जा रही थी जानकारी
पठानकोट पुलिस की
ण्घ्A टीम को मिली बड़ी सफलता
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
एक बार फिर देश में खतरे की घंटी बज उठी है। गाजियाबाद और फरीदाबाद के बाद अब पंजाब के पठानकोट में भी सीसीटीवी वैâमरों के जरिए जासूसी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने का आरोप है। पठानकोट जासूसी कांड ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया है कि देश के भीतर बैठे गद्दार दुश्मन देश तक संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाने में जुटे थे। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भारत की गतिविधियों का ‘लाइव’ इनपुट पाकिस्तान तक भेजे जाने के खुलासे ने राष्ट्रीय सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। कई संदिग्ध अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी का मुख्य काम सैन्य काफिलों की निगरानी करना और उनकी लाइव फुटेज सीमा पार बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाना था। पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लो के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है, जो ढालीवाल गांव का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने सुजानपुर के पास नेशनल हाईवे-४४ पर कई सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इन वैâमरों के जरिए भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के काफिलों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी और फुटेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सीधे पाकिस्तान और विदेश में बैठे संचालकों तक भेजी जाती थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी आपराधिक और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।
गाजियाबाद में भी पकड़े गए थे ५ आरोपी
पिछले दिनों गाजियाबाद के कई इलाकों में सोलर वैâमरे लगवाकर उसका एक्सेस सीधा पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं को दिया जा रहा था। एनआईए ने अपनी जांच में पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट दाखिल की थी।
रु.४० हजार में देश से गद्दारी
आरोपी बलजीत सिंह कथित तौर पर सैन्य काफिलों की लाइव फुटेज सीमा पार बैठे हैंडलर्स तक पहुंचाता था, जिसके लिए उसे ४०,००० रुपए इनाम मिले थे। मामले में तीन अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है।

अन्य समाचार