मुख्यपृष्ठग्लैमरहर्षवर्धन का फिटनेस सीक्रेट

हर्षवर्धन का फिटनेस सीक्रेट

हर्षवर्धन राणे अपनी शानदार अदाकारी के साथ-साथ बेहतरीन फिटनेस के लिए भी काफी मशहूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिटनेस से जुड़ी एक मजेदार पोस्ट शेयर की, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा। पोस्ट में हर्षवर्धन रेड लाइट थेरेपी लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि बॉडी बनाने के लिए तीन चीजें सबसे जरूरी हैं-कसरत, अच्छा खाना और रिकवरी। साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘आम खाने की भी इजाजत नहीं है।’ उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। अभिनेत्री सोनम बाजवा ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्होंने कसरत की, अच्छा खाना खाया और तीन आम भी खा लिए। वहीं कई यूजर्स ने भी आम को लेकर मजेदार टिप्पणियां कीं। किसी ने लिखा कि आम खाकर वह खुद को ‘इंद्र’ समझ रहे थे, तो किसी ने मजाक में अपनी गलती मान ली। हर्षवर्धन की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

अन्य समाचार