मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मेरे नाम पर लड़कियों संग हो रहा...'

‘मेरे नाम पर लड़कियों संग हो रहा…’

रोनित रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान किया है। रोनित ने बताया कि एक शख्स उनके नाम और पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों, खासकर लड़कियों से संपर्क कर रहा है और पैसों की मांग कर रहा है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए खुलासा किया कि आरोपी उनके नाम पर फर्जी बुकिंग भी लेने की कोशिश कर रहा था। रोनित रॉय ने लोगों को सतर्क करने के लिए उस स्कैम का फोन नंबर और ईमेल आईडी भी सार्वजनिक कर दी। उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से किसी महिला से निजी तौर पर संपर्क नहीं करेंगे और न ही किसी से पैसे मांगेंगे। अभिनेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही आरोपी तक पहुंचने वाली है। रोनित की इस पोस्ट के बाद फैंस भी ऑनलाइन ठगी और एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहे हैं।

अन्य समाचार