सारा अली खान ने हाल ही में शादी, रिश्तों और अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। ३० साल की उम्र में भी सिंगल रहने पर सारा ने कहा कि वह शादी को लेकर किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने अपने आसपास कई रिश्तों और शादियों को टूटते देखा है, इसलिए सही इंसान का इंतजार करना ज्यादा बेहतर है। सारा ने कहा कि वह खुद को एक ‘पूरी इंसान’ मानती हैं और उन्हें अपनी जिंदगी पूरी करने के लिए किसी पार्टनर की जरूरत महसूस नहीं होती। फिलहाल उनका पूरा फोकस अपने करियर और खुद की ग्रोथ पर है। अभिनेत्री का मानना है कि किसी भी रिश्ते में तभी जाना चाहिए, जब वह आपको बेहतर महसूस कराए, न कि किसी कमी को भरने के लिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह किसी के लिए ‘रेड फ्लैग’ हो सकती हैं, तो सारा ने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘ग्रीन फ्लैग’ बताया।
