मुख्यपृष्ठग्लैमरक्या बकवास है ये?

क्या बकवास है ये?

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश २’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस पर नाराज होते नजर आए। दरअसल, इवेंट में रणदीप को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी दौरान धक्का-मुक्की बढ़ने लगी, जिससे अभिनेता परेशान हो गए। वीडियो में रणदीप ऊंची आवाज में कहते सुनाई दिए, ‘एक मिनट, ये क्या बकवास हो रही है?’ हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने माहौल शांत किया और फैंस के साथ आराम से तस्वीरें भी खिंचवाईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने रणदीप का समर्थन करते हुए कहा कि भीड़ की वजह से कोई भी परेशान हो सकता है, जबकि कुछ यूजर्स ने उनके व्यवहार को गलत बताया।

अन्य समाचार