१० दिनों में तीसरी बार बढ़ीं पेट्रोल और डीजल की कीमतें!
सामना संवाददाता / नई दिल्ली
आईओसीएल ने कहा कि धीरे-धीरे करके इनकी कीमतों में इजाफा होने से कच्चे तेल की बढ़ोतरी से हो रहे नुकसान की भरपाई भी हो सकेगी और देश के लोगों पर इसका बोझ भी ज्यादा नहीं पड़ेगा।
शनिवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हो गया। १० दिनों के दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इस बार पेट्रोल की कीमत ०.८७ रुपए प्रति लीटर बढ़ी है, जबकि डीजल की कीमत ०.९१ रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। लगातार बढती कीमतों के बीच अब देश की जनता बोल रही है कि बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार।
इस बढ़ोतरी से पहले पेट्रोल और डीजल के दाम ९० पैसे प्रति लीटर और ३ रुपए प्रति लीटर दो बार बढ़ चुके थे यानी कि अभी तक ईंधन की कीमतों में करीब ५ रुपए का इजाफा हो चुका है। तेल कंपनी आईओसीएल ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक साथ नहीं बढ़ाई जाएंगी, बल्कि इनकी कीमतों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की जाएगी। ताकि ग्राहकों पर इसका असर डायरेक्ट न पड़े।
४ महानगरों में पेट्रोल की कीमतें
दिल्ली – ९९.५१ रुपए
कोलकाता – ११०.६४ रुपए
मुंबई -१०८.४९ रुपए
चेन्नई – १०५.३१ रुपए
डीजल की कीमतें
दिल्ली -९२.४९ रुपए
कोलकाता – ९७.०२ रुपए
मुंबई -९५.०२ रुपए
चेन्नई- ९६.९८ रुपए
