मुख्यपृष्ठसमाचारबालमन को भटका रहीं फिल्में और रील्स

बालमन को भटका रहीं फिल्में और रील्स

मां की डांट से आहत बच्ची ने
रच डाली अपहरण की झूठी कहानी

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। मोबाइल पर फिल्में और रील्स को देखकर एक मास्टर माइंड ११ वर्षीय बालिका ने अपनी ही झूठी अपहरण की कहानी रचकर भीलवाड़ा पुलिस की परेड करवा दी। पुलिस ने जब परत- दर-परत इसकी सच्चाई को तलाशा तो सामने आया कि बालिका को उसकी मां ने डांटा था और उसके कारण वह घर से निकलकर आ गई। जब उसे घर जाने का रास्ता नहीं मिला तो उसने अपने अपहरण की कहानी रच डाली।
भीलवाड़ा के गांधी नगर थाना में सूचना मिली कि द्वारिका कॉलोनी में एक बालिका सड़क पर मिली है और वह बता रही है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। जब पुलिस वहां पहुंची तो बालिका ने बताया कि उसके घर पर कुछ लोग आए और उसे नशीला लड्डू खिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई और उसे ट्रक में डालकर ले जाने लगे। बालिका ने यह भी कहा कि उस ट्रक में दो बच्चियां और भी थीं मगर मैं किसी तरह से उनके चंगुल से बच निकली।
थाना प्रभारी पुष्पा कासोटियां ने जब बालिका की बात सुनी तो उन्हें उस पर शक हुआ। वह बच्ची को लेकर उसके घर पहुंचे तब सारी सच्चाई सामने आ गई कि मां की डांट लगाने के कारण वह घर छोडकर निकल गई थी।

टीवी सीरियल से प्रेरित होकर बना दी मनगढ़ंत कहानी
इस पर हमने सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगों से पूछताछ और जांच की तो कहानी झूठी निकली। इस पूरे मामले में सामने आया कि बच्ची को उसकी मां ने सुबह पड़ोसी के लिए गलत सामान लाने पर डांटा था, जिसके बाद वह घर से निकल गई। इसके बाद उसने टीवी सीरियल से प्रेरित होकर अपने अपहरण की मनगढ़ंत कहानी बना दी। हमने बच्ची को समझाया कि ऐसी झूठी कहानियां खतरनाक हो सकती हैं और किसी अनहोनी का कारण बन सकती हैं। बच्ची ने दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का भरोसा दिलाया।

अन्य समाचार