मुख्यपृष्ठनए समाचारफिट इंडिया एंबेसडर जैनुल आबिदीन की पहल पर फिर दौड़ी फिटनेस की...

फिट इंडिया एंबेसडर जैनुल आबिदीन की पहल पर फिर दौड़ी फिटनेस की साइकिल…गूंजा स्वस्थ भारत का संदेश

सामना संवाददाता / मुरादाबाद

फिट इंडिया मूवमेंट के संग-संग गोल्ड जिम और स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के ब्रांड एंबेसडर जैनुल आबिदीन की अगुवाई में संडे ऑन साइकिल्स कैंपेन रफ्ता-रफ्ता अपने मुकाम की ओर बढ़ रही है। रविवार की सुबह साढ़े छह बजे कंपनी बाग़ से सेहत के मकसद के संग साइकिल चलाने वालों का कारवां ने अटल पथ की ओर कूच कर गया। इसमें जोश और जुनून से लबरेज जाने-माने समाजसेवी सरदार गुरविंदर से लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने भी गगनचुंबी नारों के संग सहभागिता निभाई। फिट इंडिया का यह काफिला कमिश्नर ऑफिस, आंबेडकर पार्क, अटल पार्क होता हुआ पुनः कंपनी बाग पहुंचा, जहां राष्ट्रगान के संग साइकिल ऑन संडे के दूसरे संस्करण का समापन हुआ।
साइकिल ऑन संडे के आयोजक जैनुल आबिदीन ने बताया कि साइकिल ऑन संडे का उद्देश्य लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिलिंग से स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ-साथ प्रदूषण और ईंधन की बचत में भी अनमोल योगदान मिलता है। फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल कैंपेन की शुरुआत पिछले सप्ताह की गई थी और लगातार दूसरे रविवार भी लोगों ने इस कैंपेन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अगले रविवार 31 मई को भी एक विशेष साइकिल राइड आयोजित की जाएगी, जो विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले बड़े कार्यक्रम की तैयारी का हिस्सा होगी।
साइकिल ऑन संडे अभियान में 10 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों ने फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाजसेवी सरदार गुरबिंदर सिंह ने देश बचाएंगे, साइकिल चलाएंगे, पर्यावरण बचाओ नारे लगाकर सभी प्रतिभागियों में जोश भर दिया।कार्यक्रम में राज्य कोच सैयद खुर्शीद अली, सैयद मरदान, अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट सैयद खालिद विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अतिरिक्त नेपाल सिंह, असलम पंचायती, देवेंद्र कुमार, अरविंद सक्सेना, रजा, अब्दुल कादिर, यवन पाल, गुंजिता पाल आदि ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

अन्य समाचार