सीमा श्रीवास्तव
आत्म-कथा में लेखक जब कोई सच लिखता है तो हलचल मच जाती है। सवाल उठता है कि आत्म-कथा में क्यों लिखा? लिखना या उजागर करना था तो उसी वक्त क्यों नहीं किया? पर ये सब मार्वेâटिंग के फंडे है। पुस्तक चर्चा में आए, खूब खरीदी जाए। यानि अपनी फंसी बात भी हो जाए और आत्मकथा हिट भी हो जाए। सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे। अब देखिये न, हॉलीवुड की एक चर्चित अभिनेत्री हेडन पैनेटियर ने एक ऐसी घटना लिखी है जिसमें एक ऑस्कर विजेता ने १९ साल की उम्र में उसके सामने अपने कपड़े उतार दिए थे। अब ३६ वर्षीया अभिनेत्री ने अपने नए संस्मरण, ‘दिस इज मी: ए रेकनिंग’ में उस घटना के बारे में खुलकर बात की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह एक पार्टी में गई थीं, जब वह जाने की तैयारी कर रही थीं, तो एक ‘सम्मानित’ और ‘ऑस्कर विजेता अभिनेता और निर्देशक,’ जिसका नाम उसने अपनी आत्मकथा में नहीं बताया है, उसके पास आया। पैनेटियर ने अपनी किताब में बताया कि उस आदमी ने अपनी पैंट की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि उस पर च्युइंग गम चिपकी हुई है। उन्होंने लिखा, ‘मैंने नीचे देखा और चौंक गई। यह सम्मानित और पुरस्कार विजेता अभिनेता नंगा हो गया था।’ मेरे लिए यह अनुभव बहुत खराब रहा था जिसने कई दिनों तक मुझे परेशान रखा।
खूबसूरत चेहरा खूनाखून
दरअसल, इन खूबसूरत चेहरों के पीछे भी ऐसी कहानियां होती है जो रोजमर्रा की जिंदगी के लड़ाई-झगड़ों से पैदा हुई होती हैं। फिर ये कहानियां नहीं देखतीं कि कौन क्या है? वो ऐसा हमला करती हैं कि खबरों में सनसनी बन जाती है। जी हां, साउथ अमेरिकन ब्यूटी क्वीन एंड्रिया डेल वाल का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें एंड्रिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने सेलिब्रिटी स्टाइलिस पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया है। यह जानकारी न्यूयॉर्क पोस्ट ने वेनेजुएला और मैक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दी है। २९ साल की एंड्रिया डेल वाल मिस वेनेजुएला २०२५ का खिताब की विजेता रह चुकी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके चेहरे पर खून बहता दिख रहा है। वायरल वीडियो में एंड्रिया काफी परेशान नजर आ रही हैं। उनके चेहरे से खून बह रहा है। उन्होंने अपने स्टाइलिस्ट को लेकर स्पेनिश में कहा, ‘देखो, यह वो है जो जियोवानी लगुना ने किया। बधाई हो जियोवानी, यही तो मैं चाहती थी कि तुम दिखा दो कि तुम कौन हो। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि लगुना ने एंड्रिया के चेहरे पर वैंâची से हमला किया था। ये हमला क्यों किया किसी ने नहीं बताया। बस जो भी बताया वह यही कि होटल से लड़ाई की आवाजें भी आ रही थीं और बाद में लगुना को पुलिस द्वारा पकड़ कर ले जाते भी देखा गया।
