मुख्यपृष्ठनए समाचारलोकल के महिला डिब्बे में घुसा सिरफिरा... हेल्पलाइन बंद, टॉकबैक सिस्टम ठप!

लोकल के महिला डिब्बे में घुसा सिरफिरा… हेल्पलाइन बंद, टॉकबैक सिस्टम ठप!

-किंग्स सर्कल की घटना ने खोली रेलवे सुरक्षा की पोल

जेदवी / मुंबई

मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा एक बार फिर कटघरे में है। किंग्स सर्कल स्टेशन पर महिला डिब्बे में जबरन घुसे एक सिरफिरे युवक ने पूरे सफर के दौरान महिला यात्रियों से बदसलूकी की। विरोध करने पर वह हिंसक हो गया, जबकि मदद के लिए किया गया हेल्पलाइन कॉल और टॉकबैक सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ा रहा। इस घटना ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही उजागर कर दी।
घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक बांद्रा स्टेशन से जबरन महिला आरक्षित डिब्बे में चढ़ा था। सफर के दौरान वह लगातार महिला यात्रियों से बहस और अभद्र व्यवहार करता रहा। जैसे ही ट्रेन किंग्स सर्कल स्टेशन पहुंची, आरोपी भागने लगा और इसी दौरान उसने एक महिला यात्री को जोरदार धक्का दे दिया। इसके बाद डिब्बे में अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। महिला यात्रियों का कहना है कि यदि उस समय डिब्बे में भीड़ कम होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के दौरान पूरे डिब्बे में दहशत का माहौल बना रहा और कई महिलाएं सहम गर्इं। सबसे गंभीर बात यह रही कि घटना के दौरान रेलवे का सुरक्षा तंत्र पूरी तरह फेल नजर आया। यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन १५१२ पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। वहीं, कोच के अंदर लगा इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम भी बंद पड़ा था। इससे महिला यात्रियों में भारी नाराजगी है।

अन्य समाचार