सामना संवाददाता / जौनपुर
जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित ओंका गाँव निवासी अशोक कुमार शर्मा 15 अप्रैल, 2026 को लखनऊ के केजीएमयू से अचानक लापता हो गए। तब से उनके परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं, परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
साढ़े पाँच फुट लंबे अशोक कुमार शर्मा उस समय काले रंग का हाफ पैंट और भूरे रंग की टी-शर्ट पहने हुए थे। जिस भी व्यक्ति को अशोक कुमार शर्मा के बारे में कोई जानकारी मिले, वह थाना प्रभारी चौक, लखनऊ से मोबाइल क्रमांक 9454403847 या 9721183055 पर संपर्क कर सकता है।
श्री शर्मा का सुराग बताने वाले को उचित इनाम भी दिया जाएगा।
