९० के दशक की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में अपनी फिल्मी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया। सोनाली ने बताया कि उन्हें फिल्मों में डांस करना सबसे मुश्किल काम लगता था। फिल्म ‘इंग्लिश बाबू देसी मैम’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने पहले ही निर्माताओं से कह दिया था कि उन्हें डांस नहीं आता। जब मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने उनका डांस देखा तो उन्होंने नाराज होकर कहा, ‘ये वैâसी हीरोइन है, इसे तो नाचना भी नहीं आता,’ और सेट छोड़कर चली गईं। उस समय अहमद खान उनके सहायक थे। बाद में अहमद खान ने सोनाली को डांस सिखाने की जिम्मेदारी संभाली। वह रोज सुबह उन्हें रिहर्सल करवाते थे और अच्छा डांस करने पर चॉकलेट देने का लालच भी देते थे। सोनाली ने बताया कि लगातार मेहनत और अभ्यास के बाद उन्होंने धीरे-धीरे डांस सीख लिया।
