मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन: कैसे हुई मैदान पर मौत?

आउट ऑफ पवेलियन: कैसे हुई मैदान पर मौत?

अमिताभ श्रीवास्तव

-मैच के बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर हेड ने आरसीबी दिग्गज विराट से हाथ मिलाना चाहा तो उन्होंने इग्नोर कर दिया।

-अक्षय के निधन से कर्नाटक के क्रिकेट जगत को गहरा सदमा लगा है और कई पूर्व खिलाड़ियों तथा अधिकारियों ने इस पर दुख व्यक्त किया है।

कैसे हुई मैदान पर मौत?

इधर आईपीएल चल रहा है, उधर एक युवा क्रिकेटर की मौत हो गई। जी हां, बेंगलुरु में एक लोकल डिवीजन क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने से कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एसएल अक्षय का निधन हो गया। शिवमोग्गा के रहने वाले ३९ साल के अक्षय ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया था और वे कर्नाटक प्रीमियर लीग में भी खेले थे, जिसे अब महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी-२० कहा जाता है। अक्षय केआर पुरम के एक मैदान पर थर्ड-डिवीजन का मैच खेल रहे थे। दोपहर में फील्डिंग के दौरान उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अक्षय के निधन से कर्नाटक के क्रिकेट जगत को गहरा सदमा लगा है और कई पूर्व खिलाड़ियों तथा अधिकारियों ने इस पर दुख व्यक्त किया है। भारत के पूर्व क्रिकेटर डोड्डा गणेश ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘क्रिकेट जगत के लिए बेहद बुरी खबर है। ३९ साल के तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने उनके अंडर-१९ के दिनों से बहुत करीब से देखा था, आज एक डिवीजन मैच खेलने के दौरान चल बसे।
हेड की बीवी का फैंस हेडएक!
हेड बोले तो वो ही कंगारू क्रिकेटर जिसने एक बार फिर कोहली के साथ बहस की। फिर एक बार हेड की बीवी को फैंस हेडएक हुआ। जी हां, क्रिकेट के मैदान पर हुआ विवाद कभी-कभी तब पर्सनल हो जाता है, जब फैंस इसमें कूद पड़ते हैं। हाल ही में आईपीएल २०२६ में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच तीखी बहस हुई थी। मैच के बाद जब सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर हेड ने आरसीबी दिग्गज विराट से हाथ मिलाना चाहा तो उन्होंने इग्नोर कर दिया। इस घटना के कारण कुछ ने विराट कोहली की खेल भावना नहीं दिखाने के लिए आलोचना की तो कुछ ने सपोर्ट भी किया। इस पूरे मामले पर अब ट्रैविड हेड की वाइफ जेसिक ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। दरअसल, विराट और हेड के विवाद में पैंâस ने जेसिक को घसीट लिया। शेक हैंड विवाद के बाद जेसिका को ऑनलाइन दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा जो कि निंदनीय है। जेसिका ने बताया कि एसआरएच और आरसीबी के बीच हुए मैच के बाद न केवल उन्हें बल्कि उनके दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी नफरत भरे कमेंट्स और प्राइवेट मैसेज भेजे गए। २०२३-२०२४ में भी इसी तरह के कुछ विवादों में जेसिका को पैंâस ने परेशान किया था।

अन्य समाचार