सामना संवाददाता / मुंबई
भारतीय युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड, रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज में नए स्मार्टफोन, रियलमी 16टी 5जी का लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने रियलमी बड्स एयर 8 प्रो और रियलमी वॉच एस5 भी पेश की है। ये प्रोडक्ट युवाओं को सुगम ईकोसिस्टम और सोशल-फर्स्ट अनुभव प्रदान करने के लिए बनाए गए हैं। रियलमी 16टी 5जी में “8,000 एम.ए.एच 3-डे पॉवरहाउस’’ बैटरी लगी है, जो अपने सेगमेंट में सबसे लंबी बैटरी लाईफ प्रदान करती है। इसके अलावा, ए.आई आधारित पोर्ट्रेट इमेजिंग, लॉन्ग टर्म स्मूथनेस ऑप्टिमाईज़ेशन और जबरदस्त ड्यूरेबिलिटी इसे गेमिंग, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट और रोजमर्रा के कंटेंट निर्माण के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाते हैं।
ट्रू 3-डे हैवी यूसेज़ एंड्योरेंस के लिए सेगमेंट की सबसे बेहतर टेक्नोलॉजी के साथ बनाई गई 8000 एम.ए.एच की शक्तिशाली बैटरी
रियलमी 16टी में सेगमेंट की सबसे शक्तिशाली 8000 एम.ए.एच की बैटरी एंड्योरेंस के नए मानक स्थापित करती है। यह लंबे गेमिंग सत्रों, स्ट्रीमिंग, दैनिक आवागमन, हैवी सोशल मीडिया यूज़ जैसे भारी कामों के लिए बनाई गई है। यूज़र्स को चार्जिंग की चिंता के बगैर हैवी यूज़ के दौरान भी कई दिनों की बैटरी लाईफ मिल जाती है।
लंबे समय तक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह डिवाईस सेगमेंट में पहली बार 7 साल के बैटरी हैल्थ सॉल्यूशन के साथ आ रही है। इसमें इंटैलिजेंट चार्जिंग ऑप्टिमाईज़ेशन और एडवांस्ड बैटरी प्रोटेक्शन का बेहतरीन मेल है, जो लंबे समय तक बैटरी की हैल्थ बनाकर रखता है। यह डिवाईस 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें ऑल-सिनारियो बायपास चार्जिंग, एडवांस्ड टैंपरेचर मैनेजमेंट और ओवरचार्ज प्रोटेक्शन जैसी खूबियाँ भी मिलती हैं, जिससे चार्जिंग एफिशियंसी में सुधार होता है और गेमिंग के दौरान हीट कम हो जाती है। यह लंबे समय तक स्थिर बैटरी परफॉर्मेंस प्रदान करती है।
