मुख्यपृष्ठनए समाचारतेल की कीमतों पर नहीं है नियंत्रण...देश गंभीर संकट से गुजर रहा...

तेल की कीमतों पर नहीं है नियंत्रण…देश गंभीर संकट से गुजर रहा है!.. सुप्रिया सुले का भाजपा सरकार पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

राकांपा नेता व सांसद सुप्रिया सुले ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया है। उन्होंने दावा किया कि देश इस समय गंभीर आर्थिक और राष्ट्रीय संकट के दौर से गुजर रहा है।
सुले ने कहा कि पिछले ११ दिनों में देशभर में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर अब सीधे भारत पर दिखाई देने लगा है। सुले ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठाता रहा है। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन ने संसद में भी महंगाई और र्इंधन मूल्य वृद्धि के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है। सुप्रिया सुले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मीडिया को दिए बयान में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। वे पीएम को अपनी बेटी रेवती सुले के विवाह का निमंत्रण देने पहुंची थीं। इस मुलाकात में उनके समधी अरुण लखानी और दामाद सारंग लखानी भी मौजूद थे। इस शिष्टाचार भेंट के बाद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आम जनता और किसानों की परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के लिए आम लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। किसानों की स्थिति भी बेहद खराब है।

अन्य समाचार