मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिउत्तर भारतीय समाज ने किया एडवोकेट राजकुमार मिश्रा का सम्मान

उत्तर भारतीय समाज ने किया एडवोकेट राजकुमार मिश्रा का सम्मान

सामना संवाददाता / मीरा-भायंदर

मीरा-भायंदर की प्रतिष्ठित उत्तर भारतीय समाज संस्था द्वारा परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा का सम्मान किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा के इंद्रलोक स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि श्री मिश्रा के सभापति बनने से पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
उपस्थित लोगों ने विधायक नरेंद्र मेहता के साथ-साथ राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, पत्रकार महेंद्र पांडे, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला महामंत्री कमलेश दुबे, मानस अस्पताल के संचालक संदीप तिवारी, मनीष मिश्रा, स्वामीनाथ पांडे, विजय दुबे समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अन्य समाचार