मुख्यपृष्ठनए समाचारएलटीटी पर रेल यात्रियों के लिए रेलवे का जागरूकता अभियान

एलटीटी पर रेल यात्रियों के लिए रेलवे का जागरूकता अभियान

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुर्ला (एलटीटी) से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा 26 मई को जागरूकता अभियान चलाया गया ।इस अभियान में रेल यात्रियों को नशामुक्ति,Drug abuses, साइबर फ्राड एवं इन्वेस्टमेंट फ्राड से बचने के लिए विविध जानकारियां दी गईं। एलटीटी के आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि रेलवे के जीआरपी आरपीएफ तथा रेल कर्मचारियों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में रेल यात्रियों को उनकी जान माल की सुरक्षा हेतु उद्घोषणा प्रणाली, पंपलेट वितरण एवं व्यक्तिगत संवाद स्थापित कर उन्हें जानकारियां दी गई। उन्हें यह समझाया गया कि किसी भी अपरिचित यात्री द्वारा दिए गए खाद्य पदार्थ एवं शीत पेय वे ग्रहण न करें। इसके अलावा आन लाइन ठगी, फर्जी काल, O T P शेयरिंग, QR Code स्कैन, UPI फ्राड, KYC अपडेट के नाम से धोखाधड़ी एवं सोसल मीडिया या टेलीग्राम पर अधिक लाभ का लालच देकर इन्वेस्टमेंट फ्राड के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। उन्हें यह भी समझाया गया कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा बैंक संवंधी कोई भी जानकारी साझा न करें। साइबर अपराध होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीक के पुलिस स्टेशन या RPF से संपर्क करें।

अन्य समाचार

मेरी मां