-धार्मिक अलख जगाता “माधव का स्वर”…वरिष्ठ संगीतकारों की उपस्थिति में भव्य शुभारंभ
सामना संवाददाता / मुंबई
आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के दौर में मंत्र साधना ही लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन प्रदान कर सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को डिजिटल माध्यम के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनोखा प्रयास सोमवार को किया गया। मुंबई के रॉयल पाम स्थित माधवा स्वर कार्यालय में रविवार को धार्मिक यूट्यूब चैनल “माधव का स्वर” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस चैनल की शुरुआत का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मंत्र साधना से जोड़ना बताया गया। लोगों ने इसे सराहनीय और प्रेरणादायी बताया है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध स्पिरिचुअल काउंसलर प्रतिभा शर्मा ने अपने “माधव परिवार” के सदस्यों के साथ मिलकर माध्यम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में ममता बंसल, विजय, अजय, शुभांगी, पूजा, प्रियंका, वेद, राजकुमार, खुशी, जयेश, सोमेश और अक्षत सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गायक जसविंदर सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा निर्देशक जैदेव चक्रबर्ति, प्रिंसिपल दीपा चक्रबर्ति, अभिनेत्री पिंकी चिनॉय, अभिनेता वंशीत, अभिनेता संजय तथा अधिवक्ता विपिन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रतिभा ए. शर्मा ने कहा कि माधव का स्वर” का उद्देश्य युवाओं को बीज मंत्रों और मंत्रोच्चार के माध्यम से आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली और बढ़ते मानसिक तनाव के दौर में मंत्र साधना लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतुलन प्रदान कर सकती है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को डिजिटल माध्यम के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायी है। कार्यक्रम का समापन भजन, मंत्रोच्चार और अतिथियों के आशीर्वचनों के साथ हुआ।
