कान्स के रेड कार्पेट पर जहां बड़े-बड़े सितारे अपने ग्लैमरस अंदाज से लाइमलाइट बटोर रहे थे, वहीं उर्वशी रौतेला ने अपने अतरंगी फैशन से पूरी महफिल लूट ली। ड्रेस से ज्यादा चर्चा उनके हाथ में नजर आए लग्जरी क्लच की हो रही है, जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए। सोशल मीडिया पर फैंस भी कह उठे, `फैशन तो गजबे है जी…’
